लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी में दो और लोगों की मौत, पुलिस गोलीबारी में मरने वालों की संख्या चार हुई: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 15, 2019 18:00 IST

गुवाहाटी में बृहस्पतिवार को सैम स्टैफोर्ड और दीपांजल दाव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहां हर गली- चौराहे पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान तैनात हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई सैम स्टैफोर्ड और दीपांजल दाव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

असम के गुवाहाटी में गोली लगने से दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई है। गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक रमन तालुकदार ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत शनिवार की रात हुई जबकि दूसरे व्यक्ति की रविवार की सुबह हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर नायक की कल रात मौत हुई जबकि अब्दुल अलीम की आज सुबह मौत हुई।’’ उन्होंने कहा कि बुधवार से गोली लगने के कारण 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहरहाल, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि विवादास्पद कानून के खिलाफ आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है।

गुवाहाटी में बृहस्पतिवार को सैम स्टैफोर्ड और दीपांजल दाव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहां हर गली- चौराहे पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवान तैनात हैं। बहरहाल प्रदर्शनकारी और अखिल असम छात्र संघ (आसू) का दावा है कि उस दिन गोली लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी।

आसू अध्यक्ष दीपांक कुमार नाथ ने कहा, ‘‘उन्होंने (सरकार) लोगों का दमन करने के लिए अपने तंत्र को खुली छूट दे रखी है, जिसमें पांच नाबालिग छात्र मारे गए हैं और गोलियों से कई अन्य जख्मी हुए हैं। यह स्पष्ट है कि सर्वानंद सोनोवाल की सरकार को गिरा दिया जाएगा।’’

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों