लाइव न्यूज़ :

Bypoll Results 2022: राजद के अमर पासवान 30000 वोट से आगे निकले, VIP ने बीजेपी को दिया झटका, पूर्व विधायक बेबी कुमारी पिछड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 13:04 IST

Bypoll Results 2022: अमर पासवान ने कुल 66567 मत हासिल किए हैं, जबकि कुमारी को 36801 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 21573 मत हासिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोचहा विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी।बोचहा से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

Bypoll Results 2022: बिहार में बोचहा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी अमर कुमार पासवान अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की बेबी कुमारी से 30000 मतों से आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 दौर की मतगणना पूरी होने के बाद पासवान ने कुल 66567 मत हासिल किये हैं, जबकि कुमारी को 36801 मत मिले हैं। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी की गीता कुमारी तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 21573 मत हासिल हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा विधानसभा उपचुनाव में मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई थी। बोचहा से विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

पासवान ने 2020 में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर बोचहां से चुनाव जीता था। इस सीट पर कुल 2,90,544 मतदाता हैं, जिनमें से 59.20 प्रतिशत ने 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इस सीट पर तीन महिलाओं सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। 

टॅग्स :बिहारउपचुनावआरजेडीBJPजेडीयूतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल