लाइव न्यूज़ :

एमपी में उपचुनावः सीएम शिवराज के घुटने टेककर वोट मांगने पर कांग्रेस का तंज, कहा-...तो आपको जनता सर आंखों पर बैठाती

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 10, 2020 19:47 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सुवासरा मंच पर घुटने टेक वोट मांगने को लेकर ट्वीट कर कहा कि कहा कि जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिए सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखों पर बैठाती है, आपको घुटने टेकने की जरूरत ही नहीं पड़ती.  

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया है. जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे-लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे.प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, आज बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गई है.

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा कल सुवासरा में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में घुटने टेकर वोट मांगने पर कांग्रेस ने चौहान पर तंज कसा है.

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सुवासरा मंच पर घुटने टेक वोट मांगने को लेकर ट्वीट कर कहा कि कहा कि जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिए सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखों पर बैठाती है, आपको घुटने टेकने की जरूरत ही नहीं पड़ती.  

कुछ इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान का फोटो ट्वीटर पर शेयर किया जिसमें वे एक चुनावी सभा के दौरान मंच पर घुटने टेककर जनता का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि  यदि नेता जनता को झूठे सपने, झूठे सब्जबाग ना दिखाए, झूठी घोषणाएं ना करें, झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े, जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे, जनता को झूठे-लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे.

उन्होंने कहा कि अपनी सत्ता लोलुपता के लिए सौदेबाजी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित ना करे, जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आँखो पर बैठाती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी जरूरत ही नहीं पड़ती है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज सिंह चौहान आप अपनी चुनावी सभाओं में रोज हाथ उठाकर भले कितना भी संकल्प दिलवा दीजिए कि बहन- बेटियों की सुरक्षा के लिए मुझे टेम्पररी से परमानेंट मुख्यमंत्री बनवा दो. सच यह है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, आज बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गई है.

उन्होंने लिखा कि महिला अपराधों में, दुष्कर्म में प्रदेश फिर देश में शीर्ष पर पहुुंच रहा है. बहन-बेटियों के साथ प्रदेश में रोज दरिंदगी की घटनाएं, घट रही है. पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि प्रदेश का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं है. अब आपके ही गृह जिले सिहोर के जावर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. आखिर कब यह घटनाएँ रुकेगी ?दिग्विजय ने पूछा माजरा क्या हैं:  पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा घुटने टेक कर भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग के लिए वोट मांगने पर वीडियो शेयर करते हुुए ट्वीट कर कहा कि मंच पर हाथ जोड़ घुटनों के बल बैठ गए शिवराज सिह चौहान आखिर क्या है माजरा.कमलनाथ के 15 माह के कामों ने टिकवा दिए घुटने:  कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने ट्विट कर कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के कार्यकाल ने 15 साल के मुख्यमंत्री को घुटनों पर ला दिया. इसे ही हकीकत और आडंबर का अंतर कहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लगता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अंदर प्रद्युम्न सिंह तोमर की आत्मा प्रवेश कर गई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशकांग्रेसभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल