लाइव न्यूज़ :

बड़ा हादसा! इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस नर्मदा नदी में गिरी, 12 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 18, 2022 12:40 IST

मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा बस हादसा हुआ है। इंदौर से पुणे की ओर से जा रही महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस सोमवार सुबह एक पुल से नर्मदा नदी में गिर गई। इसमें कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्री बस पुल से नीचे नर्मदा नदी में गिरी।बस को नदी से निकाल लिया गया है, राहत और बचाव कार्य जारी, कम से कम 12 लोगों की मौत।बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की थी और इंदौर से पुणे की ओर जा रही थी।

इंदौर: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को एक यात्री बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई और यात्रियों के हताहत होने की आशंका है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।

सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 15 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है। हादसे के समय बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है कि इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट में नर्मदा पर बने पुल से गुजरते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन (आगरा-मुंबई रोड) का यह पुल धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित है।

इंदौर से पुणे जा रही थी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बस हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) पवन कुमार शर्मा ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। 

घटना सुबह पौने दस बजे के करीब हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है और ये इंदौर से पुणे जा रही थी।

नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

टॅग्स :Madhya Pradeshमहाराष्ट्रशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो