लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल

By भाषा | Updated: September 5, 2021 19:11 IST

Open in App

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को उस समय घायल हो गये, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची तो चालक ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और बस पुल की सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को भटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 32 लोगों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने कहा कि नदी में पानी का स्तर कम था, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम