यूपी के सीतापुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 20 से अधिक लोग घायल, सामने आई तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Published: December 29, 2022 07:13 AM2022-12-29T07:13:50+5:302022-12-29T07:17:32+5:30

घायलों को उपचार हेतु तत्काल प्रभाव से भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।

Bus accident in UP's Sitapur more than 20 people injured pictures surfaced | यूपी के सीतापुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 20 से अधिक लोग घायल, सामने आई तस्वीरें

यूपी के सीतापुर में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, 20 से अधिक लोग घायल, सामने आई तस्वीरें

Highlights बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बस में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

हादसे के बाद चीख पुकार मची जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घायलों को उपचार हेतु तत्काल प्रभाव से भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे।

Web Title: Bus accident in UP's Sitapur more than 20 people injured pictures surfaced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे