लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर हिंसाः शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों ने की सीएम योगी से मुलाकात, पत्नी की आंखों से छलका दर्द

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 6, 2018 10:25 IST

सीएम योगी ने मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को यूपी सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ उनके माता-पिता तो 10 लाख रुपए और किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने बेटों से भी बात की और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम योगी पहले ही 50 लाख रुपये मुआवजे और एक व्यक्ति को नौकरी का ऐलान कर चुके हैं।

बुलंदशहर हिंसा में शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने सीएम आवास पहुंचे। मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की पत्नी ने सीएम योगी से अपना दर्द बयां किया। सीएम ने इंस्पेक्टर के बेटे श्रेय और अभिषेक से भी बात की और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बता दें कि सीएम योगी ने मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी को यूपी सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया। इसके साथ उनके माता-पिता तो 10 लाख रुपए और किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। शहीद इंस्पेक्टर के बेटे अभिषेक का कहना है कि उन्हें मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है।

बुलंदशहर हिंसा की अपडेटः-

- कथित गोकशी मामले में दर्ज प्राथमिकी में उल्लेखित नामों को लेकर नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कहा कि प्राथमिकी में नया बांस के सात लोगों के नाम दर्ज हैं और इन सात में से दो बच्चे हैं जबकि एक गांव में नहीं रहता वहीं चौथा व्यक्ति 40 किलोमीटर दूर मुस्लिम कार्यक्रम (इज्तिमा) में था।

- यह प्राथमिकी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की शिकायत पर आधारित है। योगेश राज सोमवार को हुयी भीड़ की हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी है। राज सोमवार से ही फरार है।

- पुलिस दो प्राथमिकियों के आधार पर हिंसा की जांच कर रही है जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक सुमित कुमार की गोलियां लगने से मौत हो गयी थी। एक प्राथमिकी कथित गोकशी को लेकर है वहीं दूसरी प्राथमिकी हिंसा से जुड़ी है।

- गांव में तनाव चरम पर है और ग्रामीणों ने प्राथमिकी में शामिल दो अन्य नामों पर भी आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा कि एक गांव में नहीं रहता और दूसरा यहां से करीब 40 किलोमीटर दूर इज्तिमा में काम कर रहा था। 

- नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण रंजन सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि यह जांच-पड़ताल और सत्यापन का विषय है कि प्राथमिकी में दर्ज नाम सही हैं या गलत। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा भड़कने के करीब दो घंटे बाद सोमवार को राज की शिकायत पर दोपहर एक बजे कथित गोकशी की शिकायत दर्ज की गयी।

- बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज फिलहाल पकड़ में नहीं आया है। वो फरार होकर अभी भी वीडियो जारी कर रहा है।

टॅग्स :बुलंदशहरयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा