लाइव न्यूज़ :

अरलम फार्म के आदिवासी परिवारों की हाथियों से रक्षा करने के लिए 18 महीने के अदंर वहां दीवार बनाएं: अदालत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 12:57 IST

Open in App

कोच्चि, 10 अगस्त राज्य के कन्नूर जिले में 3,500 एकड़ अरलम फार्म में रहने वाले 1,515 आदिवासी परिवारों की दुर्दशा देखते हुए केरल उच्च न्यायालय ने वाममोर्चा सरकार को परिसर के चारों ओर 18 महीने के भीतर दीवार का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। इन आदिवासी परिवारों को हाथियों के हमलों के कारण वहां काम करने और रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अदालत ने इस काम के लिए सरकार के 36 महीने का समय देने संबंधी आवेदन रद्द करते हुए कहा कि 3.5 किलोमीटर की बाड़ लगाने के अलावा 10.5 किलोमीटर की कंक्रीट की दीवार के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं और संपूर्ण परियोजना का आकलन भी पहले ही किया जा चुका है। चूंकि लोक निर्माण विभाग पहली बार इस क्षेत्र में काम कर रहा है, इसलिए काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया जा सकता है, जिसमें निविदा को अस्थायी और अंतिम रूप देना भी शामिल होगा।

अदालत ने कहा कि पहले यह काम राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विभाग को सौंपा गया था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सका। उस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों के जीवन और सम्पत्ति की रक्षा के लिए यह निर्माण बिना किसी विलंब के पूरा किया जाना चाहिए।

अदालत ने केरल सरकार के मुख्य सचिव को भी कार्य की प्रगति पर नजर रखने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू