Budget Session 2024: बजट सत्र के 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने की संभावना, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट

By रुस्तम राणा | Published: January 11, 2024 08:36 PM2024-01-11T20:36:06+5:302024-01-11T20:53:31+5:30

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह अंतरिम बजट होगा।

Budget Session 2024 The budget session of Parliament will run from January 31 to February 9, the Finance Minister will present the interim budget on February 1 | Budget Session 2024: बजट सत्र के 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने की संभावना, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट

Budget Session 2024: बजट सत्र के 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलने की संभावना, 1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी अंतरिम बजट

Highlightsसूत्र ने कहा, संसदीय बजट सत्र 2024, 31 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है, जो 9 फरवरी तक चलेगाकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगीसत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी

नई दिल्ली: संसदीय बजट सत्र 2024, 31 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है, जो 9 फरवरी तक चलेगा। गुरुवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू होगा और 9 फरवरी तक चलने की संभावना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह अंतरिम बजट होगा।

सत्र की शुरुआत संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगी। बता दें कि अंतरिम बजट आम तौर पर लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनने तक की मध्यवर्ती अवधि की वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखता है। बजट पेश होने के दौरान इनकम टैक्स से जुड़ी घोषणाओं पर पैनी नजर रहती है। वेतनभोगी लोग वित्त मंत्री के आयकर छूट संबंधी बयान का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नई प्रत्यक्ष कर व्यवस्था के तहत आयकर छूट अंतरिम केंद्रीय बजट में बढ़ने की संभावना नहीं है। 

अंतरिम बजट में 2024 के आम चुनावों से पहले मध्यम वर्ग को राहत देते हुए, एफएम सीतारमण नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था के तहत कर छूट बढ़ाने की संभावना है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि वेतनभोगी लोग नई और पुरानी दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत मूल छूट सीमा और एचआरए छूट में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। अंतरिम बजट में आम तौर पर मौजूदा सरकार के व्यय, राजस्व, राजकोषीय घाटा, वित्तीय प्रदर्शन और आगामी वित्तीय वर्ष के अनुमान शामिल होते हैं। हालाँकि, इसमें कोई बड़ी नीतिगत घोषणाएँ शामिल नहीं हो सकतीं।

Web Title: Budget Session 2024 The budget session of Parliament will run from January 31 to February 9, the Finance Minister will present the interim budget on February 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे