Budget 2023: आज संसद में भाजपा के सभी सांसदों को जानकारी देंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

By मनाली रस्तोगी | Published: February 3, 2023 08:28 AM2023-02-03T08:28:34+5:302023-02-03T08:59:53+5:30

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों को जानकारी देंगी।

Budget 2023 Finance Minister to brief all BJP MPs in Parliament today | Budget 2023: आज संसद में भाजपा के सभी सांसदों को जानकारी देंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2023: आज संसद में भाजपा के सभी सांसदों को जानकारी देंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Highlightsशुक्रवार को होने वाली बैठक में भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया।यह सीतारमण द्वारा पेश किया गया पांचवां बजट था।

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को संसद में केंद्रीय बजट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों को जानकारी देंगी। शुक्रवार को होने वाली बैठक में भाजपा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

इससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश किया, जो अगले साल आम चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट था। यह सीतारमण द्वारा पेश किया गया पांचवां बजट था। 

संसद का बजट सत्र मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। 2023-24 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद पिछले साल 10 अक्टूबर को शुरू हुई थी।

बता दें कि इस बार बजट में सिगरेट पर शुल्क 16 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इसके अलावा मोबाइल, टेलीविजन, चिमनी विनिर्माण के लिए भी सीमा शुल्क में राहत दी गई है। वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन विनिर्माण के लिए कुछ सामान के आयात पर सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। सीतारमण ने कहा कि भारत का मोबाइल फोन उत्पादन 2014-15 के 5.8 करोड़ इकाई से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 31 करोड़ इकाई हो गया। 

सीतारमण ने यह भी घोषणा की कि टीवी पैनल के ओपन सेल के पुर्जों पर सीमा शुल्क घटाकर 2.5 प्रतिशत किया जाएगा। किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर सीमा शुल्क 7.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार तांबा कबाड़ पर 2.5 प्रतिशत सीमा शुल्क जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम करेगी। 

सोने और चांदी के उत्पादों पर सीमा शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रयोगशालाओं में निर्मित हीरों को बढ़ावा देने के लिए सीमा शुल्क में छूट दी जाएगी। कुछ कलपु्र्जों पर सीमा शुल्क में कटौती से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि लिथियम आयन बैटरी पर शुल्क में छूट को एक और साल के लिए जारी रखा जाएगा। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Budget 2023 Finance Minister to brief all BJP MPs in Parliament today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे