लाइव न्यूज़ :

Budget 2022: निर्मला सीतारमण ने बजट में किए कौन से बड़े ऐलान, यहां देखें पूरा भाषण

By विनीत कुमार | Updated: February 1, 2022 15:29 IST

Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया। इससे जुड़ी सारी अपडेट आप यहां से हासिल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण आज लोकसभा में साल 2022-23 का आम बजट पेश कर रही हैं।बजट में आयकर में छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाए जाने के ऐलान की संभावना।बजट में खास ध्यान कृषि , किसानों और एमएसएमई सेक्टर पर रहने की उम्मीद।

Budget 2022 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए देश का आम बजट पेश किया। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और कोरोना से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था के बीच निर्मला सीतारमण ने ये बजट पेश किया है। ऐसे में बजट में क्या बड़े ऐलान हुए, यहां सुने वित्त मंत्री का पूरा भाषण।

Budget 2022 Live Update: बजट से जुड़ी हर अपडेट 

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं आम बजट, यहां देखें

- सहकारी समितियों के लिए मौजूदा कर की दर 18.5 प्रतिशत की दर को कम करके 15 प्रतिशत किया जाएगा। एक करोड़ से कम आय वाली सहकारी समितियों पर लगने वाले सरचार्ज को 12 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया जाएगा।

जिन लोगों ने आयकर रिटर्न में कुछ जानकारी पहले नहीं दी थी तो वो फाइलिंग वर्ष के दो साल के अन्दर उसमें सुधार कर के नया आयकर रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

- बजट पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में औपचारिक मुहर लग गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में इसे लोकसभा में पेश करेंगी।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। कैबिनेट की बैठक भी आज पेश होने वाले बजट पर जारी है। बैठक में केंद्रीय कैबिनेट बजट को मंजूरी देगा। इसके बाद इसे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किया जाएगा।

संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण संसद पहुंचीं। वे 11 बजे लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी।

बजट की कॉपियों से लदी एक ट्रक थोड़ी देर पहले संसद पहुंची। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी सहित वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बजट 2022-23 पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 

- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। सुबह 11 बजे वे संसद में बजट पेश करेंगी।

- वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड वित्ती मंत्रालय पहुंच गए हैं। भागवत कराड ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई है कि हर ग्रुप भले ही वो सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से, वो बजट सुनेगा और सहयोग देगा।

- पंकज चौधरी ने कहा- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हर किसी और हर सेक्टर की जरूरत के हिसाब से बजट पेश करेंगी। इसमें सभी के लिए फायदे होंगे। किसानों सहित सभी सेक्टर को इस बजट से उम्मीद रखनी चाहिए। थोड़ा धीरज रखिए, बजट से सभी लोग बेहद खुश होंगे।

- निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में साल 2022-23 का आम बजट पेश करेंगी। ये उनकी ओर से पेश होने वाला चौथा आम बजट होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वित्त वर्ष का आम बजट निवेश और रोजगार सृजन के लिए खर्च बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

Budget 2022: बजट में क्या कुछ रह सकता है खास इस बार?

आम बजट में अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर होगा और इसके लिए बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाया जा सकता है। कल ही पेश हुए आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि सरकार के पास वित्त वर्ष 2022-23 में 8-8.5 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए राजकोषीय गुंजाइश है। 

उम्मीद है कि सीतारमण वृद्धि को समर्थन देने के साथ-साथ वित्तीय रूप से सावधान रहते हुए वृद्धि के एजेंडा को बढ़ावा देंगी और इसके लिए अधिक पूंजीगत व्यय की राह अपनाएंगी। इससे निवेश चक्र और रोजगार में तेजी आएगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री वित्तीय संरक्षणवादी रुख अपनाएंगी। 

आधारभूत ढांचा क्षेत्र में सड़क, रेलवे और जल के लिए अधिक आवंटन हो सकता है। छोटे व्यवसायों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उपाय भी बजट का हिस्सा हो सकते हैं। इस तरह की उम्मीदें की जा रही हैं कि आयकर में छूट की सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाई जा सकती है।

इसके अलावा मनरेगा (MGNREGA) के बजट में इजाफे की संभावना है। बजट में खास ध्यान कृषि , किसानों और एमएसएमई सेक्टर पर रहने की संभावना है।

टॅग्स :बजट 2022निर्मला सीतारमणसंसद बजट सत्रआर्थिक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम