लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: निर्मला सीतारमण के भाषण पर बरसे योगेंद्र यादव, कहा- अर्थशास्त्र छोड़कर सब विषयों पर ज्ञान दिया, तोड़े कई रिकॉर्ड

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 1, 2020 14:27 IST

Budget 2020: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इससे पूर्व बजट पेश करने में सबसे अधिक समय लेने का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBudget 2020 (बजट 2020) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में पेश किया।उन्होंने बजट भाषण देने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Budget 2020 (बजट 2020) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (एक फरवरी) को लोकसभा में पेश किया। इस दौरान उन्होंने बजट भाषण देने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका बजट भाषण समाप्त होते ही स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेद्र यादव ने वित्तमंत्री पर करारा हमला बोला। उन्होंने उन्हें कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला वित्तमंत्री बताया है।

योगेद्र यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'वित्तमंत्री ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। सबसे लम्बे भाषण का, इतना बोलकर कुछ न कहने का भी, अधिकतम भाषाएँ बोल कर भी सच न बोलने का, अर्थशास्त्र छोड़कर बाकी सब विषयों पर ज्ञान देने का, बधाई हो!'  

दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए दो घंटे 40 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इससे पूर्व बजट पेश करने में सबसे अधिक समय लेने का रिकॉर्ड जसवंत सिंह के नाम हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में जसवंत सिंह ने बजट पेश करने में दो घंटे 13 मिनट का समय लिया था। 

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री और नरसिंहा राव सरकार में वित्त मंत्री रह चुके मनमोहन सिंह के नाम शब्दों के हिसाब से सबसे लंबा बजट भाषण पढ़ने का रिकॉर्ड है। उनके भाषण में 18,177 शब्द थे। इसी साल (1991 में) भारत ने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण का रास्ता चुना था। पूर्व वित्त मंत्री और दिवंगत नेता अरुण जेटली के नाम दूसरा, तीसरा और चौथा सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है। जेटली ने साल 2014, 2017 और 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इधर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए कर कानूनों को सरल बनाने के लिए नयी वैकल्पिक व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था पेश की है। इसके तहत 2.5 लाख रुपये तक की आय कर मुक्त रहेगी। 2.5 से पांच लाख तक की आय पर पांच प्रतिशत की दर से कर लगेगा, लेकिन 12,500 रुपये की छूट बने रहने से इस सीमा तक की आय पर कर नहीं लगेगा। 

पांच से साढ़े सात लाख रुपये तक की आय पर 10 प्रतिशत, साढ़े सात से 10 लाख रुपये तक की आय पर 15 प्रतिशत, 10-12.5 लाख रुपये तक की आय पर 20 प्रतिशत और 12.5 से 15 लाख रुपये तक की आय पर 25 प्रतिशत की दर से आयकर का प्रस्ताव है। पंद्रह लाख रुपये से ऊपर की आय पर 30 प्रतिशत की दर से आयकर लगेगा।

बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद भवन में हल्दी जैसे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। वह चटख लाल रंग के बस्ते में बजट दस्तावेज लेकर लोकसभा पहुंचीं। उन्होंने आमजन के सामने सरकार के बजट का खाका रखा और बताया कि इस बजट का लक्ष्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना, कारोबार मजबूत करना और अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति/जनजाति की सभी महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?