लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने दिया गरीब-मिडिल क्लास को तोहफा, सस्ते घरों के लिए ब्याज पर मिलेगी 3.5 लाख रुपये की छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 13:31 IST

संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस छूट का फायदा वे लोग उठा सकते हैं जिन्होंने 45 लाख तक का घर लिया है।मोदी सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल आने की संभावना है। इ

अपने सपनों का घर हर भारतीय का सपना होता है। बजट 2019 में मोदी सरकार ने इस सपने को सच करने के लिए गरीब और मध्य वर्ग के लोगों को तोहफा दिया है। संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी। इस छूट का फायदा वे लोग उठा सकते हैं जिन्होंने 45 लाख तक का घर लिया है।

आयकर कानून के अनुसार, होम लोन के ब्याज के भुगतान पर डिडक्शन क्लेम किया जा सकता है। अगर आप मकान में खुद रहते हैं तो ब्याज के भुगतान पर साल में 3.5 रुपये तक का डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

मोदी सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल आने की संभावना है। इसके अलावा निर्माण क्षेत्र से सीमेंट, ईंट समेत करीब 300 उद्योग जुड़े हैं, अगर रियल सेक्टर में मांग बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था में उछाल देखने को मिलेगा। 

2014 में लोन के ब्याज पर मिली थी छूट

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में होम लोन के ब्याज पर आयकर छूट 1.5 लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये की गई थी। इससे 15 से 60 हजार रुपये की सालाना बचत आयकर के दायरे में आने वाले मकान खरीदारों को हुई। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया