लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर, जानिए बजट से महंगी और सस्ती होने वाली वस्तुओं की पूरी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 17:10 IST

आम बजट 2019 में टैक्स वृद्धि के प्रस्तावों से पेट्रोल, डीजल, सोना, चांदी, सिगरेट और एसी महंगे होंगे। इसके विपरीत बैट्री से चलने वाले वाहनों के कल-पुर्जे, कैमरा मॉडयूल, मोबाइल फोन के चार्जर और सेटअप बॉक्स पर कर में राहत दी गयी है।

Open in App

आम बजट 2019 में टैक्स वृद्धि के प्रस्तावों से पेट्रोल, डीजल, सोना, चांदी, सिगरेट और एसी महंगे होंगे। इसके विपरीत बैट्री से चलने वाले वाहनों के कल-पुर्जे, कैमरा मॉडयूल, मोबाइल फोन के चार्जर और सेटअप बॉक्स पर कर में राहत दी गयी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की घोषणा के बाद रोजमर्रा की वस्तुओं पर क्या असर पड़ेगा? पढ़िए पूरी लिस्ट...

बजट से महंगी होने वाली वस्तुएं

1. पेट्रोल और डीजल 2. सिगरेट, हुक्का और तंबाकू 3. सोना और चांदी 4. पूरी तरह आयातित कार (इंपोर्टेड कार) 5. स्पिल्ट एसी6. लाउडस्पीकर 7. डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर 8. आयातित किताबें 9. सीसीटीवी कैमरे 10. काजू गिरी 11. आयातित प्लास्टिक 12. साबुन के निर्माण में काम आने वाला कच्चा माल 13. विनाइल फ्लोरिंग 14. ऑप्टिकल फाइबर 15. सेरामिक टाइल और वाल टाइल्स 16. वाहनों के आयातित कल-पुर्जे 17. न्यूजप्रिंट और अखबारों एवं मैगजीनों के प्रकाशन के लिए इस्तेमाल में लाये जाने वाले कागज 18. संगमरमर की पट्टियां

बजट से सस्ते होने वाले उत्पाद

1. बैट्री से चलने वाले वाहनों के कल-पुर्जे 2. कैमरा मॉड्यूल और मोबाइल फोन के चार्जर 3. सेटअप बॉक्स 4. आयातित रक्षा उपकरण, जिनका निर्माण भारत में नहीं किया गया हो।

नए जानादेश के साथ लौटी मोदी सरकार ने गांव, गरीब और किसान को सरकारी नीतियों के केंद्र में रखने के नारे के साथ पेश अपने बजट में बड़ी संख्या में कंपनियों के लिए कर भार कम करने और विदेशी निवेश को आसान बनाने सहित आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के कई उपायों की घोषणा की है। लेकिन वित्तीय चुनौतियों के बीच पेश इस बजट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे नौकरीपेशा और मध्य वर्ग की उम्मीदें धरी रह गयीं।

पेट्रोल, डीजल पर उपकर और सोने पर आयात शुल्क बढ़ा दिया गया है लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए वाहन ऋण पर कर छूट का लाभ दिया गया है। बजट में दो करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वालों पर कर अधिभार बढ़ाने का प्रस्ताव है।

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम