लाइव न्यूज़ :

BSP सुप्रीमो मायावती का ट्विटर पर डेब्यू, लिखा-अब न्यूज़ और जानकारी के लिए करें इसका इस्तेमाल

By स्वाति सिंह | Updated: February 6, 2019 10:51 IST

बसपा कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर के माध्यम से लोगों और मीडिया से संवाद करने का फैसला किया है।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती अब आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया जेनेरेशन का हिस्सा बन गई हैं। मायावती का ट्विटर हैंडल है... @SushriMayawati ।

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

पार्टी ने इस आशय की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर को संवाद का माध्यम बनाया है। इसके ज़रिए वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगी। उनका ट्विटर हैंडल है.... @ShushriMayawati ।उल्लेखनीय है कि मायावती का यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था। ट्विटर द्वारा इसे वेरीफ़ाई किये जाने बाद पार्टी ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब तक उन्होंने दर्जन भर ट्वीट भी किये हैं। वह सिर्फ़ “ट्विटर सपोर्ट” को फ़ॉलो कर रही हैं जबकि उनके फ़ॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है। @ShushriMaywati ।

बयान में कहा गया है कि मीडिया इस हैंडल से ट्वीट की जाने वाली सूचनाओं का इस्तेमाल अपनी खबरों के लिए कर सकती है।

मायावती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।  ये राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं।

इनका जन्म 15 जनवरी 1956 को नई दिल्ली में एक हिंदू जाटव परिवार में हुआ था। लोग सम्मान में इन्हें बहन जी कह कर पुकारते हैं। इन्होंने स्नातक 1975 में कालिंदी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। इसके बाद इन्होंने एल एल बी 1983 में मेरठ विश्वविद्यालय से की है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील