लाइव न्यूज़ :

मायावती का पीएम मोदी पर हमला, पूछा- 'क्या संगम में शाही स्नान से धुलेंगे आपके पाप?'

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2019 15:05 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ही प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि क्या गंगा में डुबकी लगाने से उनके सारे पाप धुल जाएंगे। इसी साल ट्विटर पर कदम रखने वाली मायावती ने मोदी सरकार पर वादाखिलाफी और जनता से विश्वासघात का आरोप लगाया।

मायावती ने ट्वीट कर पीएम मोदी से पूछा, 'चुनाव के समय संगम में शाही स्नान करने से मोदी सरकार की चुनावी वादाखिलाफी, जनता से विश्वासघात व अन्य प्रकार की सरकारी ज़ुल्म-ज़्यादती व पाप क्या धुल जाएंगे? नोटबंदी, जीएसटी, जातिवाद, द्वेष व साम्प्रदायिकता आदि की ज़बर्दस्त मार से त्रस्त लोग क्या बीजेपी को इतनी आसानी से मांफ कर देंगे?' 

पीएम मोदी ने रविवार को ही प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई थी। इस दौरान पीएम ने कुंभ में काम पर लगे स्वच्छाग्रहियों के पैर धोकर सम्मानित भी किया

मायावती ने केंद्र की 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' पर भी जमकर आलोचना की। मायावती ने कहा कि 500 रुपये हर महीने देना मजदूरों के लिए थोड़ा उपयोगी हो सकता है लेकिन यह किसानों के लिए नहीं हैं जो अपनी फसल का वाजिब मूल्य चाहते हैं।

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?