लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल पर मायावती का BJP पर करारा वार, पूंजीपतियों के कंधे पर बैठकर मोदी जीतना चाहते 2019 चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2018 12:07 IST

Mayawati Press Conference Live Updates, Highlights in Hindi: देश में सोमवार (10 सितंबर) को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद किया था।  

Open in App

नई दिल्ली, 11 सितंबर:  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की। मायवती ने कहा, देश की जनता में नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लेकर नोटबंदी तक मोदी सरकार पर हमला बोला। मोदी सरकार की नीतियों पर भी तीखा वार किया। भारतीय रुपये  की गिरती कीमतों को लेकर भी मायावती ने केन्द्र सरकार को जिम्मेवार बताया है। 

प्रेस कॉन्फ्रेस की प्रमुख बातें

- आय दिन देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कुछ दिनों के अंतराल के बाद बढ़ोतरी हो जाती है। जिसे देश की जनता काफी परेशान है।- मायावती

- गिरते रुपये की कीमते देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। फिर भी केन्द्र सरकार जनता की इस परेशानी से चिंतित और विचलित नजर नहीं आती है। - मायावती

- केन्द्र की नीतियां जन विरोधी हैं। मोदी सरकार ने इसके साथ ही अहंकारी  हैं- मायावती

- पेट्रोल-डीजल को लेकर बुलाए भारत बंद में आंदोलन कारियों पर पुलिस के गलत कार्रवाई की मायावती ने निंदा की है। इसके साथ उन्होंने बंद के दौरान जो हिंसा हुई है, उसे भी गलत ठहराया है। 

- मायावती ने कहा- बीजेपी पूंजीपतियों को बिल्कुल भी नाराज नहीं करना चाहती है। ये इस बात से साफ हो जाता है कि उन्होंने सोमवार को यह साफ कर दिया कि वह ईधन की कीमतों में कटौती नहीं कर सकती है। 

- नोटबंदी पर बोलते हुए मायावती ने कहा, नोटबंदी देश के लिए एक आर्थिक इमरजेंसी जैसी थी। 

- मोदी सरकार पूंजीवादियों को नाराज करके 2019 के चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। 

- कांग्रेस पार्टी ने यूपीए एक में यानी 2004 से 2009 के बीच इनके सहयोगी पार्टियों के काफी कुछ नियत्रण में रहने के बाद, फिर यूपीए दो शासन काल के शुरुआत में काफी कुछ मोदी सरकार जैसी रैवया अपनाकर जून 2010 में पेट्रोल को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का फैसला किया गया था। पर लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद फिर इन्होंने भी कांग्रेस पार्टी की आर्थिक नीति को जारी रखा, और डीजल को भी सरकारी नियंत्रण से बाहर कर दिया- मायावती 

- देश के आर्थिक स्थिति के लिए जरूरी है कि पेट्रोल डीजल की कीमतें सरकार के कंट्रोल में हो।- मायावती  

गौरतलब है कि  देश में सोमवार (10 सितंबर) को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस सहित 20 से ज्यादा विपक्षी दलों ने भारत बंद किया था। एनसीपी प्रमुख शरद पवार, द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद का पुरजोर समर्थन किया था। वहीं  तृणमूल कांग्रेस ने इस भारत बंद से दूर रहने का फैसला किया था।  तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के साथ होकर भी हमेशा उनसे विफर रहने वाली पार्टी शिवसेना ने भी भारत बंद से दूरी से बनाई थी। बसपा ने खुलेआम तरीके से भारत बंद का समर्थन नहीं किया था। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)पेट्रोल का भावडीजल का भावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे