लाइव न्यूज़ :

बसपा ने पार्टी शिअद को बेच दी है, आप आधुनिक समय की ईस्ट इंडिया कंपनी: चन्नी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 21:39 IST

Open in App

परतापुर (पंजाब), 17 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को बसपा नेतृत्व पर पार्टी को शिरोमणि अकाली दल को ‘बेच कर’ अनुसूचित जाति समुदाय की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।

चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) की भी आलोचना की और इसे आधुनिक समय की ईस्ट इंडिया कंपनी करार दिया, जिसका उद्देश्य ‘‘राज्य की संपत्ति को लूटना’’ है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि वह अब अपने संस्थापक कांशीराम की विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करती। चन्नी ने आरोप लगाया कि इसके नेतृत्व ने अकाली दल को पार्टी बेचकर अनुसूचित जाति समुदाय की पीठ में छुरा घोंप दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा ने उसे आवंटित 20 में से 15 सीटें अकाली दल को बेच दी। उन्होंने कहा कि बसपा नेतृत्व ने खुद को अकाली दल का ‘गुलाम’ बना लिया है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिअद ने बसपा के साथ गठबंधन किया है। सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत, मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी (बसपा) पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी पर शिअद लड़ेगी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें यह समझाने की चुनौती दी कि पंजाब के लोगों को उन पर विश्वास क्यों करना चाहिए जबकि उनके साथ रहे ‘‘लोगों’’ को ही उन पर विश्वास नहीं।’’

उन्होंने दावा किया कि 2014 में निर्वाचित हुए आप के चार सांसदों में से तीन ने पार्टी छोड़ दी है और 2017 में निर्वाचित हुए 20 में से 11 विधायक भी चले गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल को राज्य के बारे में कोई बुनियादी जानकारी नहीं है, जिसके कारण उन्हें नहीं पता कि पंजाब में हर युवा को अपना घर चलाने के लिए हर दिन कई तरह के कार्य करने पड़ते हैं। चन्नी ने कहा कि केजरीवाल गाय का दूध निकालना नहीं जानते, राज्य की समस्याओं के बारे में क्या जानते हैं।

चन्नी ने कहा कि उन्होंने खुद कठिनाइयों का सामना किया है, इसलिए वह आम आदमी की समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने लोगों से किसी भी पार्टी के ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ प्रचार में पड़कर वोट नहीं देने का आग्रह किया।

कांग्रेस महासचिव हरीश चौधरी ने अकाली, भाजपा और आप नेतृत्व पर राज्य के हित के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'