लाइव न्यूज़ :

मायावती ने कहा-संसद में सवर्ण आरक्षण का समर्थन करेगी उनकी पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2019 10:36 IST

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेह जताया कि सरकारी नौकरियों में अगड़ी जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने की केंद्र की तरफ से मिली मंजूरी व्यवहार्य है।

Open in App

गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत के आरक्षण मामले में बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा 'हमारी पार्टी सवर्णों के आरक्षण का समर्थन करेगी। इसके साथ ही बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षण देने के मोदी सरकार के फैसले को चुनावी स्टंट बताया और कहा कि अगर सरकार यह फैसला पहले करती तो बेहतर होता।

मायावती ने मंगलवार को कहा “लोकसभा चुनाव से पहले लिया गया यह फैसला हमें सही नियत से लिया गया फैसला नहीं बल्कि चुनावी स्टंट लगता है, राजनीतिक छलावा लगता है।” उन्होंने कहा कि अगर भाजपा अपना कार्यकाल ख़त्म होने से ठीक पहले नहीं बल्कि और पहले यह फैसला करती तो अच्छा होता ।

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेह जताया कि सरकारी नौकरियों में अगड़ी जातियों के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने की केंद्र की तरफ से मिली मंजूरी व्यवहार्य है। बनर्जी ने कहा, 'अगर कमजोर तबके को नौकरी मिलती है तो मुझे काफी खुशी होगी। सबसे पहले सरकार को स्पष्ट करना होगा कि इसे लागू किया जाएगा अथवा नहीं, यह संवैधानिक रूप से वैध है या नहीं और क्या यह कानूनी रूप से वैध है अथवा नहीं। और क्या यह व्यवहार्य है या नहीं।'

बता दें कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने सोमवार को सरकारी नौकरियों में सवर्णों में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए दस फीसदी आरक्षण को मंजूरी दी। इस मंजूरी के बाद अगड़ी जाति के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने के लिए मोदी सरकार को संविधान में संशोधन करना होगा। 

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया