लाइव न्यूज़ :

Delhi Elections: BSP सुप्रीमो मायवती ने कहा- कोई गठबंधन नहीं, पार्टी अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही

By धीरज पाल | Updated: February 3, 2020 14:10 IST

गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फ़रवरी को मतदान और 11 फ़रवरी को मतगणना होगी। विधानसभा की 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

Open in App

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार (03 फरवरी) को कहा कि हमारी पार्टी करीब सभी दिल्ली विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है। 

बता दें कि बसपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह और पार्टी सांसदों को विधानसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई है ।चुनाव को लेकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में दलित-पिछड़ों का विकास नहीं हुआ है ऐसे में इस सरकार को आजमाने की कोई जरूरत नहीं है।

बसपा में शामिल हुए आप के विधायक नारायण दत्त शर्मा को पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। समझा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्र की इस सीट पर भी मायावती एक रैली कर सकती हैं। इस सीट पर 2008 के विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रामसिंह नेता जी ने जीत दर्ज की थी। मौजूदा विधायक शर्मा के सामने अब राम सिंह ‘आप’ उम्मीदवार के रूप में चुनौती दे रहे है।

ग़ौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फ़रवरी को मतदान और 11 फ़रवरी को मतगणना होगी। विधानसभा की 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। पार्टी ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए पिछले सप्ताह शनिवार को बसपा के 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020बहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी