लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल ने चीन को दिया एक और आर्थिक झटका, कंपनी ने रद्द किया 4जी टेंडर

By भाषा | Updated: July 2, 2020 05:55 IST

पूर्वी लद्दाख में जारी भारत और चीन सीमा विवाद के बीच बीएसएनएल ने चीन को बड़ा आर्थिक झटका देते हुए 4जी दूरसंचार नेटवर्क उन्नत बनाने को लेकर जारी करोड़ों रुपये का टेंडर रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएनएल ने 4जी दूरसंचार नेटवर्क उन्नत बनाने को लेकर जारी करोड़ों रुपये की निविदा रद्द कर दी।सरकार ने कंपनी को किसी भी चीनी उपकरण का उपयोग नहीं करने को कहा है, जिसके बाद निविदा रद्द की गई है।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने 4जी दूरसंचार नेटवर्क उन्नत बनाने को लेकर जारी करोड़ों रुपये की निविदा रद्द कर दी। सरकार ने कंपनी को किसी भी चीनी उपकरण का उपयोग नहीं करने को कहा है, जिसके बाद निविदा रद्द की गई है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर हाल में हिंसक झड़प के बाद चीनी वस्तुओं और सेवाओं के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ रही है। भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) ने 4जी निविदा रद्द करने को लेकर बुधवार को नोटिस जारी किया। इस बारे में और जानकारी के लिए बीएसएनएल के चेयरमैन के साथ संपर्क नहीं हो सका।

सरकार ने चीनी उपकरण इस्तेमाल करने से किया था मना

बीएसएनएन के नोटिस के अनुसार ‘‘23 मार्च 2020 को जारी निविदा रद्द की जाती है....।’’ यह निविदा 4जी मोबाइल नेटवर्क की योजना, इंजीनियिरंग, आपूर्ति, उसे लगाने, परीक्षण, चालू करने और सालाना रखरखाव से जुड़ी थी। इस नेटवर्क को बीएसएनएल के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों तथा एमटीएनएल के दिल्ली और मुंबई सेवा क्षेत्रों में पूरी तरह से मुकम्मल कर लगाया जाना था।

इसमें कहा गया है कि उचित प्राधिकरण से मंजूरी के बाद निविदा को रद्द किया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल से 4जी उन्नयन के लिए चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा था।

अब बीएसएनएल को जारी करना होगा नया टेंडर

इस निर्देश के पालन करने का सीधा मतलब है कि कंपनी को नयी निविदा जारी करनी पड़ेगी। सूत्रों के अनुसार नई निविदा जारी की जाएगी जिसमें मेक इन इंडिया पर जोर होगा। उल्लेखनीय है कि करीब एक पखवाड़े पहले दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल और एमटीएनएल से चीनी दूरसंचार उपकरणों का 4जी उन्न्यन योजना में उपयोग करने से मना किया था।

भारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी को दिया थर्मल कैमरे का टेंडर रद्द कर दिया था। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारतीय रेलवे ने भी रद्द कर दिया थर्मल कैमरे का टेंडर

भारतीय रेलवे ने चीनी कंपनी से थर्मल कैमरा खरीदने के लिए टेंडर रद्द कर दिया है। रेलवे ने विभिन्न विक्रेताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद यह कदम उठाया गया है। उनका कहना था कि उपकरण की खरीद को लेकर जो चीजें मांगी गई हैं, उससे चीनी कंपनियों को लाभ होगा।

टॅग्स :बीएसएनएलचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारत अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स