लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा हिंसा और बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को लेकर पीएम मोदी से मिलीं सीएम ममता, केंद्रीय फंड और कोविड-19 वैक्सीन पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2021 20:05 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाये जाने पर बात की। पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर भी आमंत्रित किया।त्रिपुरा में कोई लोकतंत्र नहीं है।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ममता ने राज्य में बीएसएफ के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया और इसे वापस लेने की मांग की। बैठक के दौरान ममता ने अप्रैल में एक बिजनेस समिट के लिए पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर भी आमंत्रित किया।

ममता ने पीएम से कहा, "बीएसएफ को अधिक अधिकार देने से राज्य पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था में टकराव होता है। हम बीएसएफ के खिलाफ नहीं हैं। बिना किसी कारण के संघीय ढांचे को बिगाड़ना सही नहीं है।" बैठक में ममता ने केंद्र सरकार से ऐसी नीति मांगी, जिसमें दोनों कोविड-19 वैक्सीन की खुराक के बीच कोई अंतर न हो।

दिल्ली में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र के विस्तार के मुद्दे पर भी बात की और इस फैसले को वापस लेने की मांग की। त्रिपुरा में हो रहे अत्याचारों के मुद्दे पर बात की।

बिप्लब देब नीत भाजपा सरकार के तहत त्रिपुरा की स्थिति को भयानक बताते हुए बनर्जी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि मानवाधिकार आयोग पूर्वोत्तर के इस राज्य में क्रूर ताकत का किये जा रहे इस्तेमाल का "संज्ञान क्यों नहीं ले रहा” है। उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा में कोई लोकतंत्र नहीं है।

हत्याएं हो रही हैं। हथियारों के साथ गुंडे पुलिस थानों में घुस जा रहे हैं। मैं बता नहीं सकती कि कितने लोगों को कोलकाता लाया गया और एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें त्रिपुरा में चोटें आई थी। ’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने सवाल किया, ‘‘वह (त्रिपुरा में भाजपा सरकार) घायलों का मूलभूत उपचार तक नहीं करा रही है।

मानवाधिकार आयोग और वामपंथी अधिकार संगठन कहां हैं?’’ उन्होंने कहा, “त्रिपुरा के मुख्यमंत्री (बिप्लब देब) और उनकी सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देश की अवहेलना कर रही है। उन्हें आम लोगों को जवाब देना होगा। मैं शीर्ष अदालत से उनकी सरकार के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की अपील करूंगी।”

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीदिल्लीBJPसीमा सुरक्षा बलत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया