लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास मवेशी तस्करों की गोलीबारी में बीएसएफ का जवान घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2021 09:56 IST

यह घटना कूच बिहार जिले में सीमा सुरक्षा बल के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमवेशी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायलघटना कूच बिहार जिले के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुईबीएसएफ कर्मियों पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मवेशी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को रात आठ बजे कूच बिहार जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पुतियाबारोमसिया सीमा चौकी के पास हुई।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल के गश्ती दल ने पाया कि करीब 10 से 15 मवेशी तस्कर सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं जहां वे छह से सात मवेशियों को सीमा के उस पार भेजने के लिए कुछ बांग्लादेशी शरारती तत्वों से मुलाकात करने वाले थे।

प्रवक्ता ने बताया, “बीएसएफ सैनिक उस स्थान पर पहुंचे और उन्होंने तस्करों से रुकने को कहा तथा एक गैर घातक हथियार (चिली ग्रेनेड) भारतीय शरारती तत्वों की तरफ फेंका।

उन्होंने बताया, “लेकिन,शरारती तत्वों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने बीएसएफ कर्मियों पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं।”

प्रवक्ता ने बताया कि एक जवान के बाएं टखने में गोली लगी जिसके बाद गश्त दल ने भी एक राउंड गोली चलाई जिससे दोनों तरफ के तस्कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :बांग्लादेशपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत