लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने सद्भावना के तौर पर 13 वर्षीय बांग्लादेशी लड़के को बीजीबी को सौंपा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:08 IST

Open in App

शिलांग, 26 सितंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मेघालय में अवैध तरीके से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते समय पकड़े गए 13 वर्षीय बांग्लादेशी लड़के को सद्भावना के तौर पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक बयान में बताया गया कि 24 सितंबर को अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करते हुए एक महिला और लड़के को मेघालय के नोंगखेन में गैर तारबंदी वाले क्षेत्र से तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। इसमें कहा गया है कि महिला और लड़का दोनों बांग्लादेश के सिलहट जिले के रहने वाले हैं।

बीएसएफ ने कहा कि महिला ने खुलासा किया कि वह भारत में तस्करी के जरिए सामान ले जाने के लिए नाबालिग लड़के को अपने साथ ले आई थी। बयान में कहा गया कि शनिवार को पुलिस प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ‘फ्लैग मीटिंग’ के दौरान लड़के को बीजीबी को सौंप दिया गया और पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बाधमारा पुलिस स्टेशन भेज दिया गया है ।

बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा ने कहा कि बीएसएफ ने लड़के के नाबालिग होने के कारण मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने कहा, ‘‘दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने ऐसे विषयों पर एक समझ विकसित की है और मौजूदा संबंधों को मजबूत करने तथा दोनों पड़ोसी देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए इन मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब