लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सीमा के पास BSF ने पाकिस्तानी नागरिक को किया गिरफ्तार, जानें उसके पास से क्या बरामद हुआ

By भाषा | Updated: April 26, 2020 14:51 IST

पाकिस्तानी नागरिक का नाम शाहबाज है और वह पाकिस्तान के कसूर जिले के पिंडी गांव का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी नागरिक ने सीमा पार की और वह बाड़ तक चला आया था।पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय सीमा में देखते ही बीएसएफ के गश्ती दल ने उसे रोका।

नयी दिल्ली: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक 30 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को रविवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि बल ने फिरोजपुर सेक्टर में हुसैनीवाला भारत-पाकिस्तान रिट्रीट समारोह स्थल के पास सुबह करीब 10 बजे इस शख्स को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति से अर्धसैनिक बल, खुफिया एवं राज्य पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है और पता चला है कि उसने सीमा पार की और वह बाड़ तक चला आया था जहां बीएसएफ के गश्ती दल ने उसे रोका।

व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया है कि उसका नाम शाहबाज है और वह पाकिस्तान के कसूर जिले के पिंडी गांव का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि उसके पास से छह मास्क, प्लास्टिक की कुछ खाली बोतलें और एक माचिस बरामद हुई है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियासीमा सुरक्षा बलपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी