लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लॉकडाउन के बीच येदियुरप्पा ने देवगौड़ा परिवार का किया बचाव, कहा- शादी सादे तरीके से हुई, वे बधाई के हकदार हैं

By भाषा | Updated: April 19, 2020 14:02 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर देवगौड़ा परिवार का बचाव किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने कर्नाटक के पूर्व आवास मंत्री एम कृष्णप्पा की पोती से शादी की।पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी की शादी के दौरान शुक्रवार को एक फार्महाउस पर बहुत सारे लोग जमा हुए थे।

बेंगलुरु: लॉकडाउन की बंदिशों का उल्लंघन कर विवाह के आयोजन को लेकर देवगौड़ा परिवार का एक तरह से बचाव करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने कहा कि सादे तरीके से कार्यक्रम हुआ और इसकी सीमा का भी ध्यान रखा गया जिसके लिए 'वे बधाई के हकदार हैं।' उन्होंने कहा, 'सभी आवाश्यक अनुमति दी गयी और सादे तरीके से शादी हुई । इस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है।' 

कोरोना वायरस को लेकर संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस बारे में सवाल पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने दायरे में रहकर इसका आयोजन किया जिसके लिए 'मैं उन्हें बधाई देता हूं।' पूर्व प्रधानमंत्री और जद(एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) के पोते निखिल कुमारस्वामी की शादी के दौरान शुक्रवार को एक फार्महाउस पर बहुत सारे लोग जमा हुए थे। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के मद्देनजर इस दौरान एक जगह इकट्ठा नहीं होने की अपीलों को भी नजरअंदाज किया गया। 

पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने कर्नाटक के पूर्व आवास मंत्री एम कृष्णप्पा की पोती से शादी की। पड़ोस के रामनगर जिले के बिडाडी में कुमारस्वामी के केठागनाहल्ली फार्महाउस पर यह शादी हुई। शादी के आयोजन के बाद कुमारस्वामी ने टि्वटर पर अपनी पार्टी के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया गया और सारे एहतियाती उपाए किए गए। 

भाजपा ने नियमों के उल्लंघन के लिए देवगौड़ा परिवार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि ऐसे समय में आयोजन में शामिल होने के लिए 150-200 गाड़ियों को इजाजत दी गयी, जब सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब लोगों की सेवा करना चाह रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी आवाजाही की अनुमति नहीं दी जा रही है। जद (एस) नेता एन एच कोनारेड्डी और विधान पार्षद टी ए श्रवन्ना ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया और सामाजिक दूरी के नियमों का भी ध्यान रखा गया।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया