लाइव न्यूज़ :

बीएस येदियुरप्पा वायरल वीडियो विवाद: एचडी कुमारस्वामी ने कहा- बीजेपी बेनकाब हो गई

By भाषा | Updated: November 2, 2019 20:16 IST

वायरल हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने वीडियो के तथ्यों के आधार पर अदालत में एक याचिका दायर करने का निर्णय किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरू प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम के दौरान कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पहले ही तय कर लिया है कि उसमें (साझा की गई वीडियो में) जो भी सामग्री है, हम अदालत में याचिका दायर करने जा रहे हैं।’’कुमारस्वामी ने कहा कि किसी जांच से कोई मदद नहीं मिलने जा रही है। पूर्व केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त एन विट्टल ने जांच एजेंसियों के काम करने के तरीके पर जो कुछ लिखा है, उससे उन्हें यकीन है कि कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बाद पार्टी के रूप में भा

जनता दल (एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि उस वीडियो से एक पार्टी के रूप में भाजपा बेनकाब हो गई जिसमें मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में दोनों पार्टियों के बागी विधायकों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में ही मुंबई में रखा गया। इन विधायकों को बाद में अयोग्य ठहरा दिया गया था।

वायरल हुए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने वीडियो के तथ्यों के आधार पर अदालत में एक याचिका दायर करने का निर्णय किया है।

बेंगलुरू प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘प्रेस से मिलिये’ कार्यक्रम के दौरान कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने पहले ही तय कर लिया है कि उसमें (साझा की गई वीडियो में) जो भी सामग्री है, हम अदालत में याचिका दायर करने जा रहे हैं।’’

उन्होंने अयोग्य ठहराये गये विधायकों द्वारा दायर मामले का जिक्र किया। इन विधायकों ने तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराये जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख किया है। ये विधायक पांच दिसम्बर को होने वाला उपचुनाव लड़ना चाहते हैं। इस कथित वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वह किसी तरह की जांच की मांग नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें उससे निकलने वाले निष्कर्षों पर संदेह है।

कुमारस्वामी ने कहा कि किसी जांच से कोई मदद नहीं मिलने जा रही है। पूर्व केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त एन विट्टल ने जांच एजेंसियों के काम करने के तरीके पर जो कुछ लिखा है, उससे उन्हें यकीन है कि कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के बाद पार्टी के रूप में भाजपा बेनकाब हो गई है। अब खुद येदियुरप्पा ने सच उगल दिया है।

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा ने स्वीकार किया है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) इन 15 विधायकों को ले गये और विधानसभा से इस्तीफा देने के लिए उन्हें मजबूर किया। यहां भाजपा सरकार बनाने के लिए दो महीनों तक इन विधायकों को मुंबई में रखा गया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने येदियुरप्पा से उनके बयानों के लिए स्पष्टीकरण मांगा है। बेलगावी में हाल में दिये गये अपने उस बयान के बारे में, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते है कि सरकार गिरे, कुमारस्वामी ने कहा कि वह चाहते है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य जारी रहे और सरकार गिराये जाने का कोई भी प्रयास बाढ़ पीड़ितों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाकर्नाटककांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल