लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक फ्लोर टेस्टः ढाई दिन के सीएम पर लोगों ने इस तरह लिए मजे, बिहार की दिलाई याद

By स्वाति सिंह | Updated: May 19, 2018 17:06 IST

कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद एक के बाद एक आम जनता के रिएक्शन आ रहे हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई: कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है। एक के बाद एक आम जनता के रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर लोग इसे लोकतंत्र की जीत बता रहे हैं।  इसके साथ ही कांग्रेस और जेडीएस के लिए बधाइयों का तांता लग गया है।  वहीं बीजेपी के स्पोटर्स ने इसे बिहार विधानसभा की याद दिलाते हुए पार्टियों पर तंज कसा है।  

एक ने लिखा है कि 'भक्तों को अब मान लेना चाहिए की बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी पर उदास मत होना बिहार याद है न!' गौरतलब है कि बिहार में आरजेडी  और कांग्रेस के समर्थन में बनी सरकार को गिराकर बीजेपी ने सत्ता पर अधिकार जमाया था।  

वहीं एक तरफ येदियुरप्पा का मजाक बनाते हुए लिखा है कि 'सिर्फ दो दिन के सीएम। '

'राम भगवान ने पहले ही संकेत दिए थे कि ये सरकार ज्यादा नही चलेगी फिर भी भक्त जबरदस्ती सरकार बनाने चले थे'  यह लिखते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे एक मंज पर कुर्सी पर बैठते हुए गिर जाते है। 'कांग्रेस+जेडीएस की सरकार 2019 में गिर जाएगी फिर ये दोनों क्या मुँह लेकर जनता के सामने वोट मांगने जायेंगे???'

आज बहुत शर्मनाक दिन है की एक पार्टी जो जनता द्वरा पूरी तरह से रिजेक्टेड है और वह केवल 37 सीट लाकर सरकार बनाएगी। 

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश करने के बाद इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ 15 मई से कर्नाटक में चल रहा सियासी घमासान थम गया है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देते ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा, कर्नाटक की जनता ने बीजेपी को साल 2013 की 40 सीटों की तुलना में 104 सीटें तक पहुंचाई। जबकि कांग्रेस और जनता पार्टी सेक्यूलर (जेडीएस) दोनों ही की सीटें कम हुई। इससे साफ होता है कि कर्नाटक की जनता प्रदेश में बीजेपी की सरकार लाना चाहती है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत