लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के राहत शिविरों में रह रहे ब्रू लोगों ने स्थायी आवासीय और एसटी प्रमाण पत्रों की मांग की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 19:03 IST

Open in App

अगरतला, 13 नवंबर उत्तर त्रिपुरा जिले के राहत शिविरों में 1997 से रह रहे ब्रू समुदाय ने त्रिपुरा में उनके पुनर्वास की प्रक्रिया के दौरान स्थायी आवासीय और अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्रों की मांग की है।

एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा सरकार पड़ोसी मिजोरम से विस्थापित हुए 33,000 ब्रू लोगों की पुनर्वास की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुकी है।

ब्रू समुदाय के हजारों लोग उत्तर त्रिपुरा जिले के दो उपमंडलों में स्थित राहत शिविरों में 1997 से रह रहे हैं। वे जातीय संघर्ष की वजह से मिजोरम से भागकर त्रिपुरा आ गए थे।

ब्रू समुदाय के प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार, त्रिपुरा एवं मिजोरम सरकार के बीच इस साल 16 जनवरी को एक समझौता हुआ था। इसके तहत राहत शिविरों को खाली करने से इनकार करने वाले और मिजोरम वापस जाने से मना करने वाले ब्रू समुदाय के लोगों को करीब 23 साल राज्य में रहने के बाद त्रिपुरा में स्थायी रूप से बसने की इजाजत दे दी थी।

मिजोरम ब्रू विस्थापित लोग मंच (एमबीडीपीएफ) के महासचिव ब्रूनो मशा ने इस हफ्ते त्रिपुरा के मुख्य सचिव मनोज कुमार को लिखी चिट्ठी में ब्रू समुदाय के लोगों के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र और स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।

इस बीच, उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उपमंडल की ज्वाइंट मूवमेंट कमेटी (जीएमसी) ने उपमंडल में छह हजार ब्रू परिवारों को बसाने के सरकार के फैसले के खिलाफ बेमियादी प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।

जेएमसी में नागरिक सुरक्षा मंच और उपमंडल की मिजो कन्वेंशन शामिल हैं। उसने सिलसिलेवार प्रदर्शन करके मांग की है कि ब्रू समुदाय को त्रिपुरा के सभी आठ जिलों में बसाया जाए।

समिति के प्रमुख डॉ जेड पचुउ ने पत्रकारों से कहा कि उनकी उत्तर त्रिपुरा के जिलाधिकारी से मुलाकात हुई थी और उन्हें आश्वस्त किया गया था कि अधिकतम 1500 परिवारों को ही यहां बसाया जाएगा, लेकिन वे अब 6000 परिवारों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं।

उहोंने कहा कि अगर वे ऐसा करेंगे तो पूरे उपमंडल पर्यावरणीय, पारिस्थितिकी, सामाजिक और जनसांख्यिकी तौर पर प्रभावित होगा जो स्वीकार्य नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल