लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर में एक कमरे में मिला देवर-भाभी का शव, पुलिस को आत्महत्या का शक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 16:09 IST

मृतका का नाम राधा तो उसके देवर का नाम मुकेश बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान एकचारी के चाई टोला निवासी मुकेश कुमार (26) और राधा देवी (23) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान एकचारी के चाई टोला निवासी मुकेश कुमार (26) और राधा देवी (23) के रूप में हुई हैरिश्ते में दोनों देवर भाभी बताये जा रहे हैं, दोनो किराये के मकान में रहते थेमृतका का पति अरुण साह कश्मीर में चाउमिन बेचा करता है

पटना:बिहार में भागलपुर में जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मदनुचक में एक ही कमरे में युवक और महिला का फंदे में लटका शव बरामद हुआ है। रिश्ते में दोनों देवर भाभी बताये जा रहे हैं। दोनो किराये के मकान में रहते थे। मृतका का नाम राधा तो उसके देवर का नाम मुकेश बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान एकचारी के चाई टोला निवासी मुकेश कुमार (26) और राधा देवी (23) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतका का पति अरुण साह कश्मीर में चाउमिन बेचा करता है। भागलपुर में उसकी पत्नी और छोटा भाई रहता था। पत्नी राधा देवी एक एनजीओ में काम करती थी। जबकि छोटा भाई मुकेश अपनी भाभी के साथ एक ही कमरे में चार साल से रह रहा था और वहां रहकर पढ़ाई किया करता था। पढ़ाई के साथ-साथ वो पार्ट टाइम जॉब भी किया करता था।

घटना से पहले राधा देवी एनजीओ के काम से पटना गई हुई थी, करीब बीस दिन बाद भागलपुर लौटी थी। भागलपुर लौटने के बाद कमरे से दोनों की लाश मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के गले में रस्सी लगा हुआ था और शव फर्श पर रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। 

वही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। पुलिस ने घटनास्थल से राधा और मुकेश के मोबाइल को कभी जब्त किया है। मोबाइल के वाट्सएप चैटिंग को खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि आत्महत्या का मामला प्रतित होता है। 

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। 

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत