लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में छह फुट चौड़े मार्गों का विकास कर रहा है बीआरओ

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:45 IST

Open in App

ईटानगर, 10 सितंबर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अरुणाचल प्रदेश के दूरवर्ती इलाकों में सड़क संपर्क सुधारने के लिए राज्य में छह फुट चौड़े मार्गों का विकास कर रहा है।

बीआरओ के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि संगठन के प्रोजेक्ट अरुणांक ने छह फुट चौड़े मार्गों के विकास को प्राथमिकता दी है और तीन साल के अंदर अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है।

बीआरओ ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश में बीआरओ ने हूरी-टापा मार्ग पर काम शुरू कर दिया है। यह अरुणाचल के दूरवर्ती इलाकों में उन्नत संपर्क और राज्य में बढ़ते सामाजिक-आर्थिक विकास की चुनौती पर समग्र तरीके से ध्यान देने के व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है।’’

सूत्रों ने कहा कि बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी अपने अधिकारियों के साथ लगातार कार्य की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरुणांक परियोजना में सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बुनियादी संरचना विकास की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि छह फुट चौड़े मार्ग न केवल सीमावर्ती क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रभावित करेंगे बल्कि सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी वरदान साबित होंगे।

बीआरओ महानिदेशक ने ट्वीट किया, ‘‘जिन मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, वो सभी अरुणाचल प्रदेश के दूरवर्ती भाग में हैं। इससे न केवल क्षेत्र में आबादी पुन: बसेगी, बल्कि सूमो और जीप जैसे वाहनों को भी इन पर चलाया जा सकेगा। बीआरओ दूर-दराज के इलाकों को राज्य के आंतरिक हिस्सों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा