लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य व्यवस्था वापस पटरी पर लाना नयी तृणमूल कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता होगी: फरहाद हकीम

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:04 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत का दावा करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान शहरी विकास मंत्री फरहाद हकीम ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को पुन: पटरी पर लाना नयी सरकार की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद कोरोना महामारी संकट को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस के कंधों पर जिम्मेदारी का भार और बढ़ जाएगा तथा इसके मद्देनजर जीत का जश्न और रैलियों को पीछे छोड़ना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीतेंगे और बंगाल में सरकार बनाएंगे। ममता बनर्जी तीसरी बार हमारी मुख्यमंत्री बनेंगी। यह जीत आम आदमी की होगी। हमारी सफलता हमारे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी लेकर आएगी।’’

कोलकाता नगर निगम के प्रशासकों के बोर्ड के अध्यक्ष हकीम ने कहा कि वह एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों का रुख कर रहे हैं और वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं और जरूरतमंद मरीजों को मदद पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी प्राथमिका स्वास्थ्य व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने की होगी। मैं मानता हूं कि यह बहुत ही चुनौतीपूर्ण होगा। मैं फिलहाल मत्री नहीं हूं लेकिन हर एक अस्पताल का दौरा कर रहा हूं। मैं अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट सकता।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या चुनावी नतीजों को लेकर उनके मन में आशंकाएं थीं, हकीम ने कहा, ‘‘हमने लोगों के लिए काम किया है और यही हमारी सफलता का रहस्य है। मैं तनाव में बिल्कुल नहीं हूं बल्कि मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की फिर से सरकार बनेगी। लोगों ने हमें इसलिए मतदान किया क्योंकि वह हमारे प्रदर्शन से खुश हैं।’’

हकीम कोलकाता पोर्ट से चुनावी मैदान में थे जहां उनका मुकाबला भाजपा के अवध किशोर गुप्ता से है। छठे दौर की मतगणना के बाद हकीम 33,071 मतों से आगे चल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर