लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः 23 से 30 दिसंबर तक भरे जाएंगे नामाकंन पत्र, 31 दिसंबर को छंटनी और 2 जनवरी नाम वापस ले सकेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 12:57 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation 2026: एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीएमसी का 2025-26 का बजट 74,000 करोड़ रुपये का है। 23 चुनाव कार्यालयों के कामकाज के बारे में जानकारी दी।वार्ड के लिए अपना गठबंधन और उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।

मुंबईः बहु प्रतीक्षित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गयी, जबकि प्रमुख राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने गठबंधन और उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। एशिया के सबसे बड़े नगर निकाय के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और नतीजे अगले दिन घोषित किए जाएंगे।

 

बीएमसी का 2025-26 का बजट 74,000 करोड़ रुपये का है। अधिकारियों ने बताया कि बीएमसी आयुक्त और राज्य द्वारा नियुक्त प्रशासक भूषण गगरानी ने नगर निकाय के मुख्यालय में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें चुनाव से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए मुंबई भर में बनाए गए 23 चुनाव कार्यालयों के कामकाज के बारे में जानकारी दी।

सोमवार शाम को नगर निकाय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नामाकंन प्रक्रिया, कागज़ों की जांच, चुनाव खर्च और चुनावों के अन्य कानूनी व तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गयी है। नामाकंन पत्र 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं, जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी 31 दिसंबर को होगी और दो जनवरी नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है।

आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर ज़्यादातर बड़े राजनीतिक दलों ने अभी तक 227 नगर निकाय वार्ड के लिए अपना गठबंधन और उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। ‘आप’ ने 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है और पार्टी नेताओं अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। अविभाजित शिवसेना ने करीब दो दशकों तक बीएमसी पर राज किया, जिसमें भाजपा उसकी सहयोगी रही।

 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेराज ठाकरेकांग्रेसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर