लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में शादी के पांच दिन बाद कोविड​​-19 से दुल्हे की मौत, समारोह में उपस्थित लोगों की जांच शुरू

By भाषा | Updated: May 17, 2021 09:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देसमारोह में उपस्थित लोगों की जांच शुरूसंजय कुमार नायक की शादी 10 मई को हुई थीदुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने लिये गए

केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में 26 वर्ष के उस व्यक्ति की कोविड​​-19 के कारण मौत हो गई जिसकी शादी पांच दिन पहले हुई थी। इसके बाद अधिकारी विवाह समारोह में उपस्थित लोगों की जांच करवा रहे हैं क्योंकि इससे कई लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

राजकनिका थाना क्षेत्र के दुर्गादेवीपाड़ा गांव के रहने वाले संजय कुमार नायक की शादी 10 मई को हुई थी।

नायक अपनी शादी के लिए बेंगलुरु से आए थे और उनमें बुखार जैसे लक्षण आए और 13 मई को जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।

रजकनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सा अधिकारी बिबेक राउत ने बताया कि शुरुआत में, वह घर में पृथकवास में था लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उसे भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने 15 मई को संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

रविवार को एक मेडिकल टीम दुर्गादेवीपाड़ा गांव पहुंची और दुल्हन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के नमूने लिये।

शादी में कितने लोग शामिल हुए और उनके संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू