लाइव न्यूज़ :

पुलवामा आतंकी हमला: NIA ने और एक आरोपी को किया गिरफ्तार, बीते साल हमले में 40 जवान हुए थे शहीद

By स्वाति सिंह | Updated: July 7, 2020 17:38 IST

पिछले हफ्ते एनआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम निवासी  मोहम्मद इकबाल राथेर (25) ने अप्रैल, 2018 में घुसपैठ कर जम्मू क्षेत्र में पहुंचे जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक की आवाजाही में कथित रूप से मदद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले मामले में एनआईए ने सोमवार को और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

Pulwama Terror Attack: पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर पिछले साल फरवरी में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने सोमवार को और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारीयों ने बताया कि इससे पहले इस मामले से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पिछले हफ्ते एनआईए ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम निवासी  मोहम्मद इकबाल राथेर (25) ने अप्रैल, 2018 में घुसपैठ कर जम्मू क्षेत्र में पहुंचे जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादी मोहम्मद उमर फारूक की आवाजाही में कथित रूप से मदद की थी। फारूक पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन का सदस्य और पुलवामा हमले का मुख्य सरगना है।

उन्होंने बताया कि पुलवामा हमले में उपयोग के लिए फारूक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आईईडी तैयार किए थे। अधिकारी ने बताया कि राथेर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक अन्य मामले में सितंबर, 2018 से ही न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।

40 जवान हुए थे शहीद

जम्मू-कश्मीर हाईवे पर पुलवामा के लित्तर में 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती आतंकी आदिल डार ने विस्फोटकों से लदी कार के साथ सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था। हमले में 40 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब