लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 से कमाऊ सदस्य खोने वाले बीपीएल परिवारों को एक लाख रुपये की राहत राशि मिलेगी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:33 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले ऐसे हर परिवार को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि देने की सोमवार को घोषणा की जिन्होंने अपने कमाऊ या वयस्क सदस्य को कोविड-19 के कारण खो दिया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण कई परिवार दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने इस तरह के हर बीपीएल परिवार को एक लाख रुपये देने का निर्णय किया है जिनके वयस्क सदस्यों की मृत्यु हो गई।’’ उन्होंने कहा कि इस निर्णय से करीब 25 हजार से 30 हजार परिवारों को फायदा होगा और इन्हें एक एक लाख रुपये की राहत राशि देने से, सरकारी कोष पर 250 करोड़ से 300 करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।

इस बीच मंड्या जिला को-ऑपरेटिव दुग्ध उत्पादक सोसायटी में दूध की कथित मिलावट पर येदियुरप्पा ने कहा कि मामले की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) करेगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी के नए प्रबंध निदेशक की नियुक्ति कर दी गई है और जांच का सामना कर रहे पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

मिलावट करने में कथित तौर पर संलिप्त कुछ डेयरी को-ऑपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'