लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने छोड़ी राजनीति! बोले- "राजनीति को राम राम भाई"

By अंजली चौहान | Updated: December 21, 2023 09:10 IST

मुक्केबाज ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने फैसले की जानकारी दी। वह 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

Open in App

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने अपना राजनीतिक सफर खत्म करने का ऐलान किया है। बतौर कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अपना सियासी करियर शुरू करने वाले विजेंदर सिंह ने गुरुवार को राजनीति छोड़ने का फैसला किया।

यह सूचना उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी। बॉक्सर ने राजनीति ऐसे समय में छोड़ने का ऐलान किया है जब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं।

विजेंदर सिंह ने एक्स पर लिखा, "राजनीति को राम राम भाई 😎"

विजेंदर वैसे भी काफी समय से राजनीतिक सुर्खियों से दूर थे और आखिरी बार उन्हें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रमुखता से देखा गया था। वह भाजपा सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर भी गए थे।

बॉक्सर 2019 में राजनीति में शामिल हुए थे और तब उन्होंने इसे "लोगों की सेवा करने के लिए" एक कदम के रूप में घोषित किया था।

विजेंदर ने 2019 में राजनीति में शामिल होने के समय अपने पोस्ट में कहा था, "मुक्केबाजी में अपने 20 से अधिक वर्षों के करियर में मैंने रिंग में हमेशा अपने देश को गौरवान्वित किया है। अब समय आ गया है कि मैं अपने देशवासियों के लिए कुछ करूं और उनकी सेवा करूं। मैं इस अवसर को स्वीकार करना चाहता हूं और इस जिम्मेदारी के लिए @प्रियंकागांधी जी @INCIndia पार्टी @RahulGandhi जी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में विजेंदर सिंह को दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भी मैदान में उतारा था। हालाँकि, बॉक्सर चुनाव हार गए थे लेकिन पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने अब राजनीति को 'अलविदा' कहने का फैसला किया है। 

टॅग्स :विजेंदर सिंहकांग्रेसराहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला