लाइव न्यूज़ :

अदालत में पेश होने पर सभी पुलिस अधिकारियों को वर्दी में आना होगा, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा-जींस और सलवार-कमीज से बचिए

By भाषा | Updated: December 7, 2022 21:48 IST

अधिवक्ता सुभाष झा ने न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति पी डी नाइक की खंड पीठ के समक्ष दलील दी कि अदालत आने वाले पुलिस अधिकारी अदालत के शिष्टाचार का पालन नहीं करते और सामान्य परिधान में पेश होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पुलिस अधिकारी का जिक्र किया, जो पेश हुई थी और सलवार-कमीज पहने हुई थी।दालत में जींस जैसे वस्त्र पहन कर पेश होने का मुद्दा उठाना चाहता हूं।सरकारी वकील उपस्थित अधिकारियों के परिधान जैसी चीजों पर गौर करेंगी।

मुंबईः बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अदालत में पेश होने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को वर्दी में आना होगा। अदालत का यह निर्देश महिला पुलिसकर्मियों के सामान्य परिधान में अदालत में पेश होने का एक अधिवक्ता द्वारा उल्लेख किये जाने पर आया है।

अधिवक्ता सुभाष झा ने न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और न्यायमूर्ति पी डी नाइक की खंड पीठ के समक्ष दलील दी कि अदालत आने वाले पुलिस अधिकारी अदालत के शिष्टाचार का पालन नहीं करते और सामान्य परिधान में पेश होते हैं। उन्होंने एक महिला पुलिस अधिकारी का जिक्र किया, जो इस विषय में पेश हुई थी और सलवार-कमीज पहने हुई थी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं अदालत के शिष्टाचार का पुलिस अधिकारियों द्वारा पालन नहीं करने और अदालत में जींस जैसे वस्त्र पहन कर पेश होने का मुद्दा उठाना चाहता हूं।’’ इसपर, न्यायमूर्ति गडकरी ने कहा कि एक सरकारी वकील उपस्थित अधिकारियों के परिधान जैसी चीजों पर गौर करेंगी।

इसके बाद, अतिरिक्त सरकारी अभियोजक संगीता शिंदे ने अदालत को सूचित किया कि जिस अधिकारी का झा संदर्भ दे रहे हैं, वह नगर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में हैं और उनके लिए वर्दी पहनना अनिवार्य नहीं है। इस पर, न्यायमूर्ति गडकरी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों से यह उम्मीद की जाती है कि वे अदालत में पेश होने के लिए वर्दी में आएं। भाषा सुभाष पवनेश पवनेश

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत