लाइव न्यूज़ :

पत्नी और ढाई साल के बेटे के पालन-पोषण का दायित्व टाला नहीं जा सकता, हाईकोर्ट ने पति को फटकारा, जानें क्या है मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2021 15:16 IST

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने ने कहा कि पत्नी और बेटे के पालन-पोषण की जवाबदारी पति की है. पति इस दायित्व से मुकर नहीं सकता. इसके बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम निर्वाह भत्ता का आदेश बरकरार रखने का फैसला सुनाया.

Open in App
ठळक मुद्दे न्यायमूर्ति विनय देशपांडे के समक्ष सुनवाई की गई.पत्नी ने खुद और बेटे को निर्वाह भत्ता हासिल करने के लिए नागपुर परिवार न्यायालय में याचिका दायर की है. याचिका पर अंतिम फैसला होने तक अंतरिम निर्वाह भत्ता देने की मांग भी की थी.

नागपुरः पत्नी और ढाई साल के बेटे के लिए मंजूर किए गए अंतरिम निर्वाह भत्ते पर आपत्ति जता रहे पति को बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने कड़ी फटकार लगाई है.

न्यायालय ने कहा कि पत्नी और बेटे के पालन-पोषण की जवाबदारी पति की है. पति इस दायित्व से मुकर नहीं सकता. इसके बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम निर्वाह भत्ता का आदेश बरकरार रखने का फैसला सुनाया. इस मामले में न्यायमूर्ति विनय देशपांडे के समक्ष सुनवाई की गई. पत्नी ने खुद और बेटे को निर्वाह भत्ता हासिल करने के लिए नागपुर परिवार न्यायालय में याचिका दायर की है.

इसके अलावा उसने इस याचिका पर अंतिम फैसला होने तक अंतरिम निर्वाह भत्ता देने की मांग भी की थी. तीन जनवरी 2020 को परिवार न्यायालय ने पत्नी को दो हजार रुपए प्रति महीना अंतरिम निर्वाह भत्ता मंजूर किया. इसके खिलाफ पति ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी. इसमें उसने कहा कि परिवार न्यायालय ने बिना कोई ठोस कारण के यह विवादित आदेश दिया है.

उच्च न्यायालय ने पति के मुद्दों को अमान्य करते हुए कहा कि अंतरिम निर्वाह भत्ते के लिए ठोस कारणों की जरूरत नहीं है. परिवार न्यायालय ने पति से कहा कि पत्नी और बेटे को भुखमरी से बचने के लिए अंतरिम निर्वाह भत्ता दिया है. संबंधित दंपति का विवाह 21 फरवरी 2017 को हुआ था.

थाने में प्रताड़ना की शिकायत पत्नी ने पति द्वारा दहेज प्रताड़ना की शिकायत थाने में दी है. इस पर पति के विरुद्ध दर्ज किया गया है. इससे पति द्वारा पत्नी को प्रताडि़त किए जाने से वह मायके में रह रही है. पत्नी को 48 हजार उच्च न्यायालय ने पति की याचिका पर सुनवाई से पहले उसको न्यायालय में 48 हजार रुपए जमा करने का आदेश दिया था. इस पर पति ने वह रकम न्यायालय में जमा की थी. न्यायालय ने यह रकम पत्नी को दे दी.

टॅग्स :हाई कोर्टमुंबईनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे