लाइव न्यूज़ :

बम्बई हाईकोर्ट ने खारिज की अभिनेत्री जिया खान की मां की अर्जी, ये है मामला

By भाषा | Updated: December 5, 2018 19:30 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार जिया खान तीन जून 2013 को यहां स्थित अपने आवास पर फांसी से लटकी मिली थी। जिया खान को फिल्म ‘‘निशब्द’’ में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था।

Open in App

बम्बई उच्च न्यायालय ने दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया की ओर से दायर एक अर्जी बुधवार (5 दिसंबर) को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने अपनी पुत्री और उसके अभिनेता ब्वायफ्रेंड के बीच ब्लैकबेरी मैसेंजर पर एक-दूसरे को भेजे गए संदेशों को फिर से प्राप्त किये जाने का अनुरोध किया था। पंचोली पर खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुसार जिया खान तीन जून 2013 को यहां स्थित अपने आवास पर फांसी से लटकी मिली थी। जिया खान को फिल्म ‘‘निशब्द’’ में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है जिसमें अमिताभ बच्चन ने भी काम किया था।

राबिया ने अदालत में दायर अपनी अर्जी में अपनी पुत्री और पंचोली के बीच ब्लैकबेरी मैसेंजर पर भेजे गए संदेशों को सबूत के तौर पर रिकार्ड में लाने का अनुरोध किया था। बुधवार को न्यायमूर्ति मृदुला भाटकर ने राबिया के अनुरोध को खारिज कर दिया।

न्यायमूर्ति भाटकर ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि राबिया द्वारा किया गया अनुरोध ‘‘कानून के तहत संभव’’ नहीं है। इस संबंध में विस्तृत आदेश बृहस्पतिवार को सार्वजनिक होने की उम्मीद है।

इससे पहले सुनवायी के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया था कि खान और पंचोली के मोबाइल फोन को फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है जहां विशेषज्ञों ने कहा कि संदेशों को फिर से हासिल नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?