लाइव न्यूज़ :

बंबई उच्च न्यायालय ने डीएसके डेवलपर्स के दीपक कुलकर्णी को नहीं दी जमानत, पत्नी को राहत

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:23 IST

Open in App

बंबई उच्च न्यायालय ने निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का चूना लगाने के आरोप में 2018 में गिरफ्तार किये गये पुणे के डीएसके डेवलपर्स के बिल्डर दीपक कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी। हालांकि न्यायमूर्ति पी डी नायक ने इस मामले में ही आरोपी उसकी पत्नी हेमंती को राहत देते हुए जमानत दे दी। कुलकर्णी और उसकी पत्नी को 32000 निवेशकों को 2043 करोड़ रूपये का कथित रूप से चूना लगाने को लेकर 17 फरवरी, 2018 को गिरफ्तार किया गया था। उसने कथित रूप से निवेशकों को सावधि जमा नहीं लौटाया था या वादे के मुताबिक ब्याज का भुगतान नहीं किया था। दोनों पर भादंसं एवं महाराष्ट्र जमाकर्ता हित संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठान में) अधिनियम (एमपीआईडी कानून) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों ने बढ़ती उम्र एवं स्वास्थ्य की दशा के आधार पर जमानत देने का अनुरोध किया था। कुलकर्णी दंपति ने अपनी अर्जी में कहा कि आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद मामले में कोई प्रगति नहीं हुई और उन्हें हिरासत में रखे जाने की जरूरत नहीं है। दोनों ने यह भी कहा कि वे निवेशकों को 1997 करोड़ रूपये का पहले ही भुगतान कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमंत्रियों के बच्चे 'अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं', पुलिस ढूंढ नहीं पाती?, बंबई उच्च न्यायालय ने कहा- क्या मुख्यमंत्री फडणवीस इतने बेबस हैं मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते?

भारतमहानगरपालिका चुनावः महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के इशारे पर नामांकन पत्र खारिज?, बंबई उच्च न्यायालय पहुंचे 8 प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

भारत400 नए मेंबर कहां से जोड़े?, एनसीपी विधायक रोहित पवार की पत्नी कुंती, ससुर सतीश मागर और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती पर कोर्ट ने उठाए सवाल

भारतMaharashtra: बॉम्बे हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मुंबई के बांद्रा और एस्प्लेनेड कोर्ट खाली कराए गए

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए