लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के नौगाम में संदिग्ध आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 जनवरी जम्मू-कश्मीर के नौगाम इलाके के निकट श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर मिले संदिग्ध आईईडी को सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सड़क के किनारे टिन का एक डिब्बा पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि घाटी के उत्तरी क्षेत्र को दक्षिणी हिस्से से जोड़ने वाली इस सड़क पर करीब 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही को रोका गया और टिन के डिब्बे की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बिना किसी नुकसान के बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तु को एक खुले मैदान में नष्ट करने में सफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़