लाइव न्यूज़ :

बोफोर्स घोटाला: दिल्ली हाई कोर्ट के 2005 के फैसले के खिलाफ सीबीआई पहुंची सुप्रीम कोर्ट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 2, 2018 16:54 IST

यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में सीबीआई को सलाह देते हुए कहा था कि वह हाई कोर्ट के इस 12 साल पुराने फैसले को चुनौती न दें।

Open in App

बोफोर्स घोटाले से जुटे एक मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीबीआई ने बोफोर्स घोटाले से जुड़े दिल्ली हाई कोर्ट के 12 साल पुराने फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है। सीबीआई ने उच्च न्यायालय के 31 मई, 2005 को दिए गए उस फैसले के खिलाफ अपील की है जिसमें उसने यूरोप में रह रहे उद्योगपति हिन्दुजा बंधुओं और बोफोर्स कंपनी के खिलाफ सारे आरोप निरस्त कर दिये थे।

यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि अटॉर्नी जनरल ने हाल ही में सीबीआई को सलाह देते हुए कहा था कि वह हाई कोर्ट के इस 12 साल पुराने फैसले को चुनौती न दें। बावजूद इसके सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिये कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य उनके सामने रखे हैं जिसके बाद विधि अधिकारी अपील दायर करने के पक्ष में हो गए हैं।  

क्या है मामलाबोफोर्स तोपों की खरीदी के दौरान भारतीय अधिकारियों को करीब 64 करोड़ रुपये की घूस देने का मामला है। सीबीआई ने इस मामले में 31 मई 2005 को दिल्ली हाईकोर्ट के दिए फैसले को अभी तक सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी थी, लेकिन करीब 12 साल बाद सीबीआई दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाप सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रही है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी