लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आ रही विमान में मिला नवजात बच्चे का शव, टॉयलेट पेपर से बंद था मुंह

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 25, 2018 18:52 IST

बच्चे का शव शौचालय में बोर्ड पर मिला था और उसके मुंह पर टॉयलेट पेपर भरा हुआ था। बच्चे की मां इम्फाल की रहने वाली है।

Open in App

गुवाहाटी, 25 जुलाई: गुवाहाटी-दिल्ली एयर एशिया फ्लाइट में एक नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयर एशिया की ये फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली आ रही है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मामले में दिल्ली पुलिस एयरपोर्ट सुरक्षा प्रशासन से भी मदद ले रही है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। 

वहीं, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का शव शौचालय में बोर्ड पर मिला था और उसके मुंह पर टॉयलेट पेपर भरा हुआ था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बच्चे की मां इम्फाल की रहने वाली है। वह आर्थिक रूप से काफी कमजोर लड़की है। दिल्ली पुलिस और हवाईअड्डे के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।दिल्ली पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर फ्लाइट में नवजात बच्चे का शव आया कहां से।  अधिक जानकारी का इंतजार है।

एअर एशिया ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध को आगे की जांच के लिए पुलिस द्वारा रोककर रखा गया है। उसकी पहचान विमान में सवार सभी महिला यात्रियों से पूछताछ के बाद हुई।

इसने कहा कि विमान के शौचालय में जिस समय मृत भ्रूण मिला , उस समय विमान उतरने की तैयारी कर रहा था। दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चिकित्सा टीम से एक डॉक्टर ने पुष्टि की कि भ्रूण विमान में ही पैदा हुआ है।

एअरलाइन ने बताया कि मामले की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय को दे दी गई है। इसने कहा , ‘‘ हम जांच में सहयोग देंगे और संबंधित सभी एजेंसियों का सहयोग करेंगे। एअर एशिया इंडिया सभी अतिथियों से उनके उड़ान कार्यक्रम में हुई दिक्कत के लिए माफी मांगती है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया