लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में पांच वर्षीय बच्‍चे का शव गन्ने के खेत में मिला

By भाषा | Updated: August 19, 2021 18:56 IST

Open in App

गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक गन्ने के खेत से पांच वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया है।गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन कुमार टाडा ने बताया, ‘‘ हमें पिपराइच क्षेत्र के मटिहनिया सोमाली गांव के लापता पांच साल के बच्चे के बारे में जानकारी मिली जिसका शव ग्रामीणों की मदद से उसके गांव के पास गन्ने के खेत से मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।''उन्होंने कहा कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने इस कृत्य में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। डाक्‍टर टाडा ने कहा कि बच्चे के परिवार के सदस्यों ने अब तक किसी के खिलाफ अपना संदेह व्यक्त नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने पूरे इलाके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बच्चे का पिता दिलीप बुधवार रात अपनी पत्नी सुमन, बड़े बेटे नरेंद्र और छोटे बेटे नागेंद्र के साथ छत पर सो रहा था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब दिलीप ने अपने छोटे बेटे नागेंद्र को लापता पाया तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMumbai 1993 Blast Case: गैंगस्टर अबू सलेम ने अपनी सजा को कम कराने के लिए टाडा कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

भारतसुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की सजा के मामले में कहा, "25 साल की सजा पूरी होने के बाद उसे रिहा करने के लिए बाध्य है सरकार"

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप