लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद

By भाषा | Updated: November 17, 2020 13:22 IST

Open in App

रायपुर, 17 नवंबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद किए हैं। मृतकों में दो महिला और दो बच्चे शामिल हैं।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव में पुलिस ने कमलेश साहू :35 वर्ष:, उसकी मां ललिता बाई :60 वर्ष:, कमलेश की पत्नी प्रमिला :30 वर्ष:, बेटी कीर्ति :10 वर्ष: और बेटे नरेंद्र :छह वर्ष: के शव बरामद किए हैं।

यादव ने बताया कि पुलिस को आज सुबह घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने घर से शवों को बरामद कर लिया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि परिवार की हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या की है। हांलाकि पुलिस को आशंका है कि कमलेश ने परिवार की हत्या कर के फांसी लगा ली है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है तथा पुलिस को पोस्टर्माटम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस संबंध में अधिक जानकारी मिली सकेगी।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि साहू ने रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से दूरभाष पर चर्चा की और मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'