लाइव न्यूज़ :

महानंदा नदी में पलटी मालदा से कटिहार आ रही नाव, 50 लोग थे सवार, 2 शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 07:49 IST

घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाने की है। हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। लोग नौका प्रतियोगिता देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है।नाव में लोगों के अलावा साइकिल और मोटर साइकिल भी मौजूद थी।

पश्चिम बंगाल के मालदा से बिहार के कटिहार आ रही एक नाव गुरुवार रात महानंदा नदी में पलट गई। इस नाव में  50 लोगों के सवार होने की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 28 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना मालदा जिले के चंचल पुलिस थाने की है। हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। लोग नौका प्रतियोगिता देखने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

नाव में लोगों के अलावा साइकिल और मोटर साइकिल भी मौजूद थी। नाव में क्षमता से अधिक वजन होने की वजह से मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही नाव महानंदा नदी में पलट गई।

घटना के बारे में मालदा के एसपी आलोक रजारिया के अनुसार फिलहाल दो शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि नाव पर कई लोग सवार थे। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

टॅग्स :बिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस