लाइव न्यूज़ :

भाजपा की जीत मुख्‍य विपक्षी दलों के ‘अहंकार’ का नतीजा : भाकपा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:26 IST

Open in App

लखनऊ, 11 नवंबर भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (भाकपा) ने उत्तर प्रदेश में हुए उप चुनावों के परिणाम पर कहा है कि ''यह भारतीय जनता पार्टी और उसकी नीतियों की जीत नहीं है बल्कि प्रदेश के मुख्‍य विपक्षी दलों के अहंकार और जनवादी ताक़तों की उपेक्षा का नतीजा है।''

पार्टी के राज्‍य सचिव डाक्‍टर गिरीश ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ''उप चुनाव में आये परिणाम से प्रदेश की धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताक़तों को तात्‍कालिक तौर पर धक्‍का लगा है।''

उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा को छह सीटें और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिली हैं।

राज्‍य सचिव डाक्‍टर गिरीश ने कहा, ''भाजपा की केंद्र और राज्‍य सरकार की नीतियों और क्रियाकलापों से लोग नाराज हैं। किसान विरोधी तीन अधिनियम, श्रम कानूनों में बदलाव, पलायन और बेरोज़गारी, कानून-व्‍यवस्‍था की दुर्दशा तथा अर्थव्‍यवस्‍था में ऐतिहासिक गिरावट से लोग बेहद नाराज थे और भाजपा को सबक सिखा सकते थे।''

उन्‍होंने कहा कि अभी भी समय है कि विपक्षी दल अपनी कार्य नीतियों का पुनरीक्षण कर भूल सुधार की दिशा में कदम उठाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब