लाइव न्यूज़ :

MP Politics: BJP की सेंधमारी,कमलनाथ, दिग्विजय,जीतू के क्षेत्र को जोर के झटके

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: March 15, 2024 17:43 IST

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस के एक गुट को खत्म करने के साथ तीन बड़े नेताओं के क्षेत्र में बड़ी सेंधमारी कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लोटस अभियान के तहत 6000 से ज्यादा कांग्रेसियों के मन में मोदी को बसा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को कई झटकेबीजेपी का दावा,छह हजार कांग्रेसी अब तक भाजपा में शामिल

कभी कांग्रेस के नारे को बुलंद करने वाले पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार कांग्रेस के सीनियर लीडर पंकज सिंघवी, नगर परिषद अध्यक्ष, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद और कार्यकर्ता  भाजपा के जयकारे लगा रहे हैं । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल जा रही है बीजेपी ने कांग्रेस को एक के बाद एक कई बड़े झटके दिए हैं।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र में कांग्रेस को बड़े झटके-

बीजेपी के अभियान लोटस में आज जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र इंदौर और उससे लगे महू से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ली। मालवा में यह कांग्रेस को बड़ा झटका है । इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल ने बीजेपी की सदस्यता लेकर पार्टी को बड़ा झटका दे चुके है।इंदौर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष जया तिवारी समेत कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

दिग्विजय के क्षेत्र में BJP मजबूत- बीजेपी दिग्विजय के क्षेत्र में भी सेंधमारी कर चुकी है। बीजेपी के अभियान के तहत राजगढ़ के सारंगपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष समेत 500 कांग्रेसी बीजेपी की सदस्यता ले चुके हैं। इससे पहले दिग्विजय की करीबी मोना सुस्तानी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।

कमलनाथ के महाकौशल में भी सेंधमारी-

बीजेपी के अभियान में कमलनाथ का गढ़ भी अछूता नहीं रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने छिंदवाड़ा के सात कांग्रेसी पार्षद और चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत कई नेताओं को बीजेपी की सदस्यता देकर विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।

पचौरी गुट खत्म- सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बीजेपी ने कांग्रेस  से सिंधिया गुट खत्म करने के बाद पचौरी गुट को भी अलग कर दिया है कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी बीजेपी के रंग में रंग चुके हैं।

 महाकौशल के जबलपुर से कांग्रेस महापौर बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। बीजेपी का दावा है कि बीते दो महीने में एक मौजूद महापौर, दो पूर्व सांसद, एक दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक, पूर्व और मौजूदा जिला अध्यक्षों समेत 6000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली है। हालांकि कांग्रेस यह कहकर बच रही है की जो पार्टी छोड़कर गए वह पहलसे ही निष्कासित हैं।लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में अब तक इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसियों का दल बदल करना कांग्रेस के लिए झटके पर झटका है तो, बीजेपी का जनता को कई संदेश देने वाला है। मसलन कांग्रेसियों में मोदी की बढ़ती लोकप्रियता, कांग्रेस में कांग्रेसियों का मोह भंग होना और हर बूथ पर 370 प्लस की तरफ कदम । 

टॅग्स :भारतMadhya PradeshBJPVishnu Dutt Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण