भाजपा की पंजाब इकाई ने कांग्रेस के इशारे पर उसके नेताओं पर हमला किये जाने का आरोप लगाया

By भाषा | Published: January 2, 2021 07:44 PM2021-01-02T19:44:07+5:302021-01-02T19:44:07+5:30

BJP's Punjab unit accused Congress leaders of attacking its leaders | भाजपा की पंजाब इकाई ने कांग्रेस के इशारे पर उसके नेताओं पर हमला किये जाने का आरोप लगाया

भाजपा की पंजाब इकाई ने कांग्रेस के इशारे पर उसके नेताओं पर हमला किये जाने का आरोप लगाया

लुधियाना, दो जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के इशारे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने राज्य की ‘‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था’’ के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को जिम्मेदार ठहराया।

राज्य सरकार के खिलाफ यहां प्रदर्शन के दौरान शर्मा ने एक घटना का हवाला दिया जिसमें शुक्रवार को होशियारपुर में भाजपा नेता टिकशान सूद के घर के बाहर कुछ लोगों ने गाय के गोबर से भरी एक ट्राली पलट दी। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के इशारे पर हमले किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘टिकशान के घर पर हमला करने वालों की पहचान कर ली गयी है और इस संबंध में मामला दर्ज किये जाने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। ’’

शर्मा ने यह भी मांग की कि वर्तमान किसान आंदोलन पर ‘भड़काऊ बयान’ देने को लेकर लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी और यह तब तक जारी रहेगा जब तक बिट्टू के खिलाफ राज्य सरकार मामला दर्ज करने का आदेश नहीं देती है।

भाजपा महासचिव तरूण चुग ने शनिवार को प्रदर्शन के दौरान कहा कि पंजाब कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं को झुकाने का प्रयास कर रही है लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Punjab unit accused Congress leaders of attacking its leaders

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे